
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
श्रृद्धा हत्याकांड : सोमवार को होगी आरोपी की शेष ‘पॉलीग्राफ’ जांच
श्रृद्धा हत्याकांड : सोमवार को होगी आरोपी की शेष ‘पॉलीग्राफ’ जांच
नयी दिल्ली/ श्रद्धा वालकर हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की शेष ‘पॉलीग्राफ’ जांच अगले दो दिन में की जाएगी और ‘नार्को’ विश्लेषण पांच दिसंबर को हो सकता है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।.
उन्होंने कहा कि रोहिणी में स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में सोमवार और मंगलवार को ‘पॉलीग्राफ’ जांच के दो सत्र होंगे।









