Advertisement

मगरलोड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 07 दिसम्बर तक आमंत्रित

धमतरी : मगरलोड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 07 दिसम्बर तक आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इस पर मिले आवेदन पत्रों का मूल्यांकन कर मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड से मिली जानकारी के मुताबिक मूल्यांकन पत्रक में दिए गए अंकों के संबंध में यदि किसी आवेदिका को आपत्ति हो तो, वह आगामी 07 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकतीं हैं। बताया गया है कि नियत तिथि के बाद मिले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि नगर पंचायत मगरलोड के डॉ. अंबेडकर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र, बुड़ेनी और करेली छोटी में कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केन्द्र परसाबुड़ा, धौराभाठा (खिसोरा), केकराखोली और मुरूमडीह में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57