Advertisement

जन-चौपाल में लोगों की समस्याओं का निराकरण हो रहा तत्काल

गरियाबंद : जन-चौपाल में लोगों की समस्याओं का निराकरण हो रहा तत्काल

अनुसुईया को मिला तत्काल नया राशन कार्ड

अब पहले की तरह फिर से मिलेगा राशन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनचौपाल का आयेाजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जन-चौपाल में लोगों की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित सुनवाई की जा रही है। ग्राम कोपरा से आई श्रीमति अनुसुईया मारकंडे ने आयोजित जन-चौपाल में अपनी समस्या के त्वरित निराकरण कराने में सफलता हासिल की है। उन्होंने जन चौपाल में राशन कार्ड निरस्त होने के संबंध में अपनी समस्या बताई। कलेक्टर मलिक के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी ने आवश्यक जानकारी लेकर उनकी समस्या का तत्काल निराकरण किया, साथ ही मौके पर राशन कार्ड में सुधार कर अनुसुईया को प्रदान किया गया। समस्या के त्वरित निराकरण होने पर आवेदिका श्रीमति अनुसुईया ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी प्रकार ग्राम सेम्हरा से आए तिहारू राम ने आधार प्रणामीकरण नहीं होने व शारीरिक असमर्थता के कारणों से राशन कार्ड पर आबंटित सामग्रियां नामांकित व्यक्ति को उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से प्राप्त करने हेतु ईपीस डिवाइस नॉमिनी प्रावधान देने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर खाद्य विभाग द्वारा संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57