
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार कुंबले सुंदर राव का निधन, बोम्मई ने जताया शोक
प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार कुंबले सुंदर राव का निधन, बोम्मई ने जताया शोक
मंगलुरु/ कर्नाटक के प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार कुंबले सुंदर राव का बुधवार सुबह मंगलुरु में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 88 साल के थे। राव के परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं।.
राव को यक्षगान की ‘थेनकुथिट्टू’ शैली में महारत हासिल थी। उन्होंने कर्नाटक राज्य यक्षगान और बयालता अकादमी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। मैंगलोर विश्वविद्यालय के पी दयानंद पाई और पी सतीश पाई यक्षगान अध्ययन केंद्र ने उन्हें वर्ष 2018-19 के यक्षमंगल पुरस्कार से सम्मानित किया था।.










