
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
अनुराग ठाकुर ने ध्यान खींचने वाले शीर्षकों व फर्जी खबरों के प्रति सचेत किया
अनुराग ठाकुर ने ध्यान खींचने वाले शीर्षकों व फर्जी खबरों के प्रति सचेत किया
नयी दिल्ली/ सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ध्यान खींचने वाले शीर्षकों और फर्जी खबरों को लेकर सचेत करते हुए बुधवार को कहा कि मीडिया को जिम्मेदार, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता का स्थान किसी दूसरे के लिये रिक्त नहीं छोड़ना चाहिए। .
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए ठाकुर ने मीडिया से आग्रह किया कि उन्हें इस बात का आत्मचिंतन करना चाहिए कि वे स्वयं को ‘सूचनाओं के अतिरेक के वायरस’ से किस प्रकार बचा सकते हैं जो भौगोलिक सीमाओं से परे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार को बढ़ा रहा है। .











