छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

छह सिंचाई योजनाओं के लिए 46.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : छह सिंचाई योजनाओं के लिए 46.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की पांच विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 46 करोड़ 97 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए है। कार्य पूर्ण होने से 2757 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बालोद जिले के विकासखण्ड-बालोद के तांदुला परियोजना के भेड़िया नवागांव माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर कार्य के लिए 02 करोड़ 99 लाख 92 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 185 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड-डौंडीलोहारा की खरखरा जलाशय के क्षतिग्रस्त स्पील चैनल पर शूट फाल निर्माण कार्य के लिए 27 करोड़ 40 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-डौंडीलोहारा के भेड़ी उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य के लिए 09 करोड़ 07 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 344 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-गुण्डरदेही की तांदुल मुख्य नहर के लिमोरा माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर मरम्मत कार्य के लिए 03 करोड़ 44 लाख 70 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1439.32 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-गुण्डरदेही के तांदुला मुख्य नहर के परसदा माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर मरम्मत कार्य के लिए 98 लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 121.25 हेक्टेयर क्षत्रे में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-गुण्डरदेही के तांदुला मुख्य नहर के पेण्ड्री माईनर, झोपरा माईनर, डोंगीतराई माईनर एवं जोरातराई माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर का मरम्मत कार्य के लिए 03 करोड़ 07 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 668.24 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!