भेंट-मुलाकात : ग्राम फिंगेश्वर

रायपुर : भेंट-मुलाकात : ग्राम फिंगेश्वर

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

भेंट-मुलाकात : ग्राम फिंगेश्वरभेंट-मुलाकात : ग्राम फिंगेश्वर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंच सके, यह सुनिश्चित करने के लिए भेंट-मुलाकात का आयोजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से संवाद कर धान विक्रय की ली जानकारी। उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदी चालू है। हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों के लिए योजना बनाई।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 31 मार्च को दी जाएगी।

श्रीमती संतोषी साहू ग्राम परसदा

राशनकार्ड धारी श्रीमती संतोषी साहू ग्राम परसदा वार्ड 19 ने बताया कि 35 किलो चावल, 5 किलो ऊपर मिल रहा। नमक मुफ्त मिल रहा, शक्कर 17 रुपए में मिलने की जानकारी देते हुए संतोषी ने मिट्टी तेल की कीमत कम करने की मांग की ।

संतोषी ने मुख्यमंत्री से घरेलू गैस की कीमत अधिक होने से महिलाओं को बहुत परेशानी होने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि चावल, शक्कर, नमक राज्य सरकार दे रही है। गैस, मिट्टी तेल भारत सरकार देती है।

संत राम साहू

कसेरूडीह निवासी किसान संत राम साहू ने बताया कि, आठ एकड़ खेती है। डबल पंजीयन (दो गांव में खेती) होने के कारण राशि नहीं मिल पाया है, यह बताते हुए मुख्यमंत्री से जल्द निराकरण का निवेदन किया इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुकेश साहू

 गोधन न्याय योजना के लाभान्वित ग्राम बारुला निवासी मुकेश साहू ने बताया कि उन्होंने 350 क्विंटल गोबर बेचकर 75-76 हजार रुपए की आमदनी की। इस पैसे से सिलाई मशीन खरीदी, पत्नी को भी टेलरिंग सिखाई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मुकेश ने बताया कि इस योजना के आने से पहले गोबर को फेंका जा रहा था, लेकिन अब उसका पैसा मिल रहा है, आपका आभार।

लक्ष्मी निषाद

स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत खुटेरी की सदस्य लक्ष्मी निषाद ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट बनाकर आजीविका चला रहे हैं।

लक्ष्मी ने बताया कि छतीसगढ़िया ओलम्पिक में खेल खेलने को भी मिला। धन्यवाद कका।

राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष

राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि क्लब से जुड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा मिला है। उसने बताया कि खेल-कूद में जिला स्तरीय में जीत कर संभाग स्तर में गए हैं।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने गौठनों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, गौठनों में आटा मिल, तेल मिल लगाने के लिए 2 करोड़ रूपए दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग लगाने के लिए आधारभूत संरचना का विकास गौठनों में किया जा रहा है। युवा मितान क्लब के माध्यम से ये सभी कार्यक्रम को कराना है।

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही गौतम निषाद ने बताया की 3 क़िस्त मिला है, इस पैसे को किसानी काम के लिए खर्च किया। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना में 7 हजार रुपए दे रहे हैं, जरूरतमंद पात्र हितग्राही इसका लाभ उठाएं।

रेखा माहेश्वरी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को रेखा माहेश्वरी ने राशनकार्ड नहीं बनने की बात कही। 2020 में आवेदन की बात भी बताई, इस पर मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय के सीएमओ को जांच के निर्देश दिए।

उन्होंने सभा समाप्त होने से पहले जानकारी देने के निर्देश दिए।