Advertisement

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मांग पर आईटीआई फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने और 48 कम्प्यूटर देने की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मांग पर आईटीआई फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने और 48 कम्प्यूटर देने की घोषणा

18 गांव के पेयजल और सिंचाई हेतु अकरबारा में बैराज नाला निर्माण,फिंगेश्वर उप-तहसील को पूर्ण तहसील, कोपरा को नगर पंचायत बनाने सहित अन्य घोषणाएं भी की

भेंट-मुलाकात अभियान: राजिम विधानसभा ग्राम फिंगेश्वर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के ग्राम फिंगेश्वर पहुंचे। वहां उन्होंने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल साहू के यहां भोजन के पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल में आम जनता से भेंट-मुलाकात की। उन्होेंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की और हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। उन्होंने किसानों से धान विक्रय तथा खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों के लिए योजना बनाई। उन्होंने कहा कि चौथा किश्त राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 31 मार्च को दे दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यहां पर फिंगेश्वर उप-तहसील को पूर्ण तहसील बनाने, फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, फिंगेश्वर के 6 प्राथमिक और 4 माध्यमिक शालाओं में आवश्यक अतिरिक्त कक्ष हेतु 133.12 लाख रुपए देने और पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में स्वीकृत सीट क्षमता में 50 सीट की वृद्धि करते हुए 100 सीटर करने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री कोपरा को नगर पंचायत बनाने, छात्र-छात्राओं की मांग पर आईटीआई फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने एवं 48 कम्प्यूटर देने, भेण्डरी से रवेली के बीच नवीन पुल निर्माण और सिलयारी बाहरा से संतोषपुरी धाम ग्राम पंचायत पतोरा-पनियारी में पहुंच मार्ग बनाने, कासरबाय से पतोरादादर मार्ग आर डी.1350 मी में स्थित जर्जर पुल की मरमत, हरदी-कसरबाय-बेहराबुड़ा मार्ग पर स्थित पगार नाला पर पुल निर्माण, ग्राम बोरसी के हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने और साथ ही कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर के लिए नवीन भवन बनाने, 18 गांव के पेयजल और सिंचाई हेतु अकरबारा में बैराज नाला निर्माण की घोषणा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री ने यहां जनता से शासकीय योजनाओं के संबंध में बातचीत की। गोधन न्याय योजना के ग्राम बारुला के मुकेश साहू ने बताया कि उन्होंने गोबर बेचकर 70 हजार कमाए। इससे उन्होंने सिलाई मशीन खरीदा और पत्नी को भी टेलरिंग का काम सिखाया। आज वह भी अपना काम कर रही है। साहू ने कहा कि गोबर को पहले घुरवा में फेकते थे अब उसका पैसा मिल रहा है उसके लिए हम मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। ग्राम जेन्जरा की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य ने बताया कि 2 साल से वर्मी कम्पोस्ट खाद बना रहे हैं। इसे बेचने से प्राप्त आय को समूह के कार्याे में लगाती है। अभी बाड़ी में साग-सब्जी भी लगाए हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट रखने के लिए शेड बनाने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

राजीव युवा मितान क्लब ग्राम टेका के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने बताया कि युवा मितान क्लब के कार्यों से सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेल स्पर्धाएं हो रही हैं। इससे प्रतिभाएं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। हाट बाजार क्लीनिक योजना के हितग्राही घनश्याम प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शनिवार को बाजार में डॉक्टर की टीम आती है और हर प्रकार से जांच कर दवाई भी मुफ्त में देते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज महंगा हो गया है। इसे देखते हुए हमने मुफ्त में इलाज, दवा दे रहे हैं। इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की हितग्राही ग्राम बिनौरी की सुश्री उर्मिला ध्रुव ने बताया कि हीमोग्लोबिन बहुत कम होने के कारण तबियत खराब रहती थी, आगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें योजना की जानकारी दी और अब आंगनबाड़ी केंद्र में गर्म पोष्टिक भोजन मिल रहा है जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ा है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राही श्री गौतम निषाद ने बताया कि 2 किस्त मिल गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 हजार रुपए दे रहे है। जरूरत मंद पात्र हितग्राही इसका आवश्य लाभ उठाएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57