छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

पांच सिंचाई योजनाओं के लिए 26 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : पांच सिंचाई योजनाओं के लिए 26 करोड़ रूपए स्वीकृत

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रदेश की पांच विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए 26 करोड दो लाख एक हजार रूपए स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं के कार्य पूरा होने से 03 हजार 501 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ के छीपा व्यपर्वतन नहर लाइनिंग कार्य के लिए पांच करोड़ 97 लाख 21 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 555 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। रायपुर जिले के विकासखण्ड-अभनपुर के कोल्हान नाला पर तर्रा स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 72 लाख 41 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 49 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-धरसींवा के बुडेरा जलाशय नहर लाइनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 34 लाख 98 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-भाटापारा के सोंढूर परियोजना के भाटापारा शाखा नहर के वितरक नहर एवं सेमरिया माईनर का रिसेक्शनिंग एवं सी.सी लाईनिंग कार्य के लिए बारह करोड़ 64 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 2532 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-सिमगा के टीथीडीह जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 33 लाख 02 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!