Advertisement

तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनियां अस्पतालों में 100 पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित कर रही हैं

तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनियां पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आवश्यकता की इस घड़ी में राष्ट्र में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करने की दिशा में ईमानदारीपूर्वक काम कर रही हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में ये कंपनियां पूरे देश की जन स्वास्थ्य सुविधाओं में लगभग 100 प्रेशर स्विंग एडसरप्शन (पीएसए) मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित कर रही हैं। इस पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, बिहार,कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा,मध्य प्रदेश और दिल्ली के अस्पतालों को लाया जाएगा। इन प्लांटों का पूरा खर्च कंपनियों द्वारा अपने सीएसआर फंड से वहन किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ये पीएसए संयंत्र 200 से 500 बिस्तरों वाले अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन उत्पन्न करने और कैटरिंग सेवा प्रदान करने की विभिन्न क्षमताओं के साथ आएंगे। वे डीआरडीओ और सीएसआईआर द्वारा प्रदान की गई प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं, जो ऑक्सीजन को केंद्रित करने के लिए आसपास के वायुमंडल से नाइट्रोजन को अवशोषित करते हैं। इस प्रकार से उत्पन्न हुए ऑक्सीजन की आपूर्ति अस्पतालों में भर्ती किए गए मरीजों को सीधे की जाएगी। इन संयंत्रों के लिए भारतीय विक्रेताओं को आर्डर दे दिए गए हैं, ये संयंत्र इसी महीने शुरू होंगे और जुलाई तक ऐसे सभी संयंत्र कार्यरत हो जाएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57