एमसीडी चुनाव : रुझानों में ‘आप’ बहुमत के आंकड़े के पार, भाजपा भी ज्यादा पीछे नहीं
नयी दिल्ली/ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) 126 के जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है।.
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पूर्वाह्न 11.30 बजे उपलब्ध रुझानों के मुताबिक, ‘आप’ 56 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 77 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 46 सीटों पर विजयी घोषित की जा चुकी है, जबकि 58 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है।.












