
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
भारत जल्द ऐसी लू का सामना करेगा, जो इनसान की बर्दाश्त की सीमा के बाहर होगी : विश्व बैंक रिपोर्ट
भारत जल्द ऐसी लू का सामना करेगा, जो इनसान की बर्दाश्त की सीमा के बाहर होगी : विश्व बैंक रिपोर्ट
तिरुवनंतपुरम/ भारत में पिछले कुछ दशकों में हजारों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लू का प्रकोप चिंताजनक गति से बढ़ रहा है और वह (भारत) जल्द ऐसी भीषण गर्म हवाओं का सामना करने वाला दुनिया का पहला देश होगा जो इनसान की बर्दाश्त की सीमा से बाहर होगी। एक नयी रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है।.
विश्व बैंक की ‘भारत में शीतलन क्षेत्र में जलवायु निवेश के अवसर’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि देश अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी का सामना कर रहा है, जो जल्द शुरू हो जाती हैं और कहीं ज्यादा समय तक टिकती है।.












