Ambikapur : राजीव युवा मितान क्लब द्वारा वार्डों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन……………

राजीव युवा मितान क्लब द्वारा वार्डों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन…………… 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// राजीव युवा मितान क्लब द्वारा नगर निगम अम्बिकापुर के वार्डों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा वार्ड में क्लब के सदस्यों द्वारा वार्ड के बच्चों की  चम्मच दौड, लंगड़ी दौड़, मेंढक दौड़, फुगड़ी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसीप्रकार वार्ड क्रमांक 36 में ड्राइंग, पेंटिंग एवं स्वछता रैली का आयोजन किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

ज्ञातव्य है कि लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में जोड़ने के उद्देश्य से  राज्य शासन द्वारा राजीव युवा मितान क्लब का गठन ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के वार्डो में किया गया है। गठन के पश्चात क्लब के सदस्यों द्वारा खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का लगातार आयोजन किया जा रहा है।