Advertisement

तीन मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी : तीन मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

आर.बी.सी. 6-4 के तहत

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने पानी में डूबने की वजह से मृत तीन लोगों के परिजन को आर.बी.सी.6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी तहसील के ग्राम झिरिया की कुमारी पूर्णिमा ढीमर की तालाब के पानी में डूबने से तीन अप्रैल को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पिता श्री कमलनारायण ढीमर को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम भोयना की श्रीमती अनिता बाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दरअसल उनके पति श्री ईश्वर साहू की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से 19 अगस्त को हो गई। इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम गुहाननाला की श्रीमती बती बाई मरकाम की तालाब के पानी में डूबने की वजह से 11 अक्टूबर को मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनके पति श्री जयलाल मरकाम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05