
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
सिर्फ लड़कियों, महिलाओं के ही रात में बाहर निकलने पर पाबंदी क्यों:केरल उच्च न्यायालय
सिर्फ लड़कियों, महिलाओं के ही रात में बाहर निकलने पर पाबंदी क्यों:केरल उच्च न्यायालय
कोच्चि/ केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को सवाल किया कि सिर्फ लड़कियों और महिलाओं के ही रात में बाहर निकलने पर पाबंदी क्यों है। साथ ही, राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उन्हें भी लड़कों और पुरुषों के समान आजादी मिलनी चाहिए। .
न्यायमूर्ति दीवान रामचंद्रन ने कहा कि रात से डरने की जरूरत नहीं है और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अंधेरा होने के बाद हर किसी का बाहर निकलना सुरक्षित रहे।.









