हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतगणना से एक दिन पहले ‘गोलगप्पे’ खाते नजर आए
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां मशहूर रिज इलाके में ‘गोलगप्पों’’ का लुत्फ उठाते नजर आए।.
उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक सचिव पवन राणा, पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा और शिमला (शहरी) से भाजपा उम्मीदवार संजय सूद भी थे।.











