अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले बीएसएफ जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा
नयी दिल्ली/ पाक रेंजर्स ने पंजाब सेक्टर में बुधवार को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि पाक रेंजर्स द्वारा बीएसएफ जवान को वापस भारत को सौंपे जाने का इंतजार है।.











