Advertisement

2022 में विधानसभा के लिए चुने गए 182 में से 151 विधायक ‘करोड़पति’

गुजरात : 2022 में विधानसभा के लिए चुने गए 182 में से 151 विधायक ‘करोड़पति’

अहमदाबाद/ गुजरात में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले 182 विधायकों में से कुल 151 विधायक ‘करोड़पति’ हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और गुजरात इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।.

वर्ष 2017 के चुनावों में जीत हासिल करने वाले ‘करोड़पति’ (एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति) विधायकों की संख्या 141 थी। इस बार विधानसभा में चुनकर आए 83 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं।.