Advertisement

विश्व कंप्यूटर साक्षरता सप्ताह पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

विश्व कंप्यूटर साक्षरता सप्ताह पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला सावंददाता/केशरी साहू गरियाबंद:- शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम के कंप्यूटर विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं के द्वारा विश्व कंप्यूटर साक्षरता सप्ताह मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख डॉ. सी.एल. देवांगन, वरिष्ठ प्राध्यापक एम. एल. वर्मा तथा आइक्यूएसी समन्वयक व भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गोवर्धन यदु के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना व राज्य गीत के साथ की गई विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. सी. एल. देवांगन ने कहा कि कंप्यूटर के विकास ने मानव जीवन को प्रगति दी है मानव जीवन का प्रत्येक पहलू कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है, परंतु अभी भी कंप्यूटर से जुड़ी विभिन्न जरूरी जानकारियों से लोग अनभिज्ञ हैं तथा इसके बारे में लोगों को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है साथ ही उन्होंने कंप्यूटर विभाग के सभी छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी वरिष्ठ प्राध्यापक श्री वर्मा ने कंप्यूटर विषय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर साक्षरता को प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया आइक्यूएसी नैक प्रभारी व भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ. यदु ने कंप्यूटर के क्षेत्र में हो रहे नित नए आविष्कारों तथा उनके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी तथा यह बताया कि कंप्यूटर की उपयोगिता शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं वरन जीवन के समस्त क्षेत्रों के लिए बहुत उपयोगी है कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन तथा संचालन का कार्य कंप्यूटर विभाग प्रमुख आलोक हिरवानी तथा नेहा सेन ने किया आलोक ने बताया कि कंप्यूटर साक्षरता सप्ताह के कार्यक्रम में पीजीडीसीए तथा डीसीए के छात्रों द्वारा प्रतिदिन महाविद्यालय के सूचना पटल पर कंप्यूटर जागरूकता से संबंधित अनेक जानकारियां लगाई गई तथा सूचना पटल को आकर्षक रूप से सजाया भी गया और प्रतिदिन कंप्यूटर से संबंधित नए-नए तथ्य व अनुप्रयोगों को बताया गया ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म,ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म,ऑनलाइन पेमेंट संबंधित जानकारियां पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदान की गई विद्यार्थियों में भी कंप्यूटर से जुड़े रहस्यमई तकनीको को आपस में साझा किया कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र देवांगन,मनीषा भोई, तुलसी देवांगन,मुकेश कुर्रे, तामेश्वर मारकण्डे आदि सहायक प्राध्यापक शामिल रहे महिमा,मेघराज,मेघा, सरिता,कंचन,रुपाली पीजीडीसीए के तथा मोहित, लालिमा,नितिका,पूर्णिमा, संध्या,मयंक व अन्य सभी डी.सी.ए. के छात्र-छात्राओं ने भी सप्ताहभर कंप्यूटर से जुड़े विभिन्न रोचक जानकारियां दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57