Advertisement

Ambikapur : विचाराधीन बंदी के मृत्यु की दाण्डिक जांच हेतु जांच अधिकारी नियुक्त…………..

विचाराधीन बंदी के मृत्यु की दाण्डिक जांच हेतु जांच अधिकारी नियुक्त…………..  

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा संशोधित आदेश जारी बंदी के मृत्यु की दाण्डिक जांच हेतु डिप्टी कलेक्टर जेआर सतरंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सामरीपाट के ग्राम कुटकू निवासी कपिल सिंह पिता रामचरित्र यादव की मृत्यु 13 नवंबर 2022 को हो गई थी। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि बंदी की जेल प्रवेश के समय स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उपचार के समय उन्हें कौन-कौन सी औषधियां दी गई। बंदी के उपचार के समय यदि कोई लापरवाही बरती गई है तो लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी कौन-कौन हैं ? बंदी के साथ कोई अमानुषिक कृत्य तो नहीं किया गया है जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है ? यदि ऐसा हुआ हो तो दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं ? उपरोक्त बिंदुओं के संबंध में एक माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47