ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

गायों को सड़क से हटाने, आवारा कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन के आदेश

गायों को सड़क से हटाने, आवारा कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन के आदेश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कुत्तों की नसबंदी और उनके वैक्सीनेशन का आदेश दिया गया है। वहीं गायों से वाहन चालकों को होने वाली समस्या के समाधान के लिए बेसहारा गायों सड़कों से हटाने के लिए 16 और ट्रक खरीदे जाएंगे। साथ ही दिल्ली में एक और गौशाला बनाने का निर्देश भी दिया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अफसरो के साथ बैठक कर एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने कई अहम निर्णय लिए, जिससे जनता को इन समस्याओं से निजात मिल सके। सीएम केजरीवाल ने एमसीडी अधिकारियों को सौ प्रतिशत आवारा कुत्तों का नसबंदी (स्टरलाइजेशन) कराने और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन लगाने के निर्देश दिए।

सीएम अरविंद केजरीवाल बेसहारा गायों से वाहन चालकों को होने वाली समस्या का समाधान करने को तत्पर दिखें। साथ ही गायों के सड़क पर होने से उनके घायल होने की संभावना को भी सीएम खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बेसहारा गायों को गौशाला पहुंचाने के लिए एमसीडी को 16 ट्रक खरीदने के आदेश दिए। 12 ट्रक एमसीडी के पास पहले मौजूद है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चल रहे 4 गौशालाओं के अलावा एक और गौशाला बनाने का निर्देश दिया है। जिसमें गायों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने एमसीडी के अफसरों को आवारा कुत्तों का नसबंदी व एंटी रेबीज वैक्सीनेशन करने और बेसहारा गायों के लिए गौशाला बनाने का प्लान जल्द बनाकर देने को कहा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में पूरी दिल्ली में स्ट्रे डॉग और बेसहारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी को निर्देश दिया है कि दिल्ली में जितने भी स्ट्रे डॉग हैं, उन सभी का शत प्रतिशत नसबंदी (स्टरलाइजेशन) किया जाए। साथ ही, सभी स्ट्रे डॉग का एंटी रेबीज वैक्सीनेशन भी किया जाए।

समीक्षा बैठक में बेसहारा गायों को लेकर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई। दिल्ली की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गाय घूमते दिखाई देते हैं। इससे लोगों को वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही गायों के घायल होने का डर होता है। इस मुद्दे पर बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए हैं। बेसहारा गायों को सड़क से उठाकर गोशाला तक पहुंचाने के लिए दिल्ली नगर निगम के पास अभी केवल 12 ट्रक हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि बेसहारा गायों को गोशाला तक पहुंचाने में इस्तेमाल करने के लिए 16 और ट्रक खरीदे जाएंगे। इन 16 ट्रक के आने के बाद एमसीडी के पास कुल 28 ट्रक हो जाएंगे।

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली सरकार की चार गौशालाएं चल रही हैं। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक और गौशाला बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने एसमीडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द नई गौशाला बनाने का पूरा प्लान तैयार करके देने का निर्देश दिया है। दिल्ली में एक और गौशाला बन जाने के बाद कुल 5 गौशालाएं हो जाएंगी, जहां बेसहारा गायों का रख-रखाव बेहतर तरीके से हो सकेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!