कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया गांजर व सनावल धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण

बलरामपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया गांजर व सनावल धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जल्द से जल्द धान उठाव करने के दिये निर्देश

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बलरामपुर 28 दिसम्बर 2022 कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के गांजर व सनावल धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा दोनो हीं धान खरीदी केन्द्रों में धान के उठाव व पंजीकृत किसानों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी मापी एवं किसानों से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर ने गांजर धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए, खरीदी केन्द्र के पंजी का अवलोकन किया तथा उन्होंने उक्त खरीदी केन्द्र में पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान बेचने के लिये बचे शेष किसानों के संबंध में जानकारी लेते हुए समिति प्रबंधक व नोडल अधिकारी से बारदाने की स्थिति, धान उठाव की जानकारी लेते हुए धान की अच्छी तरह से स्टॉकिंग करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को जल्द से जल्द धान का उठाव सुनिश्चित करने को कहा। इसी प्रकार कलेक्टर श्री दयाराम के. ने धान खरीदी केन्द्र सनावल का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से काटे गये टोकन, धान उठाव के लिये जारी किये गये डीओ व लघु एवं सीमांत किसानों के संबंध में जानकारी ली। उन्होने धान उठाव में हो रहे विलम्ब को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द धान का उठाव कराने को कहा।