Advertisement

रसेला में नये विद्युत वितरण केन्द्र खुलने से लोगों को विद्युत संबंधी कार्यों में होगी सहुलियत

गरियाबंद : रसेला में नये विद्युत वितरण केन्द्र खुलने से लोगों को विद्युत संबंधी कार्यों में होगी सहुलियत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आम जनता को सुविधा पहुंचाने का कार्य लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम रसेला में विद्युत नवसृजित वितरण केन्द्र खोला गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को विद्युत संबंधी कार्यों में आसानी होगी। रसेला अंचल अंतर्गत उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी विभिन्न कार्यो हेतु विद्युत कार्यालय छुरा एवं गरियाबंद (ग्रामीण) में सम्पर्क करना पड़ता था जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी तथा समय लगता था। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों के लगातार मांग व प्रयास से 23 दिसंबर को नवसृजित वितरण केन्द्र रसेला का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में छुरा वितरण केन्द्र अंतर्गत 86 ग्राम के 12705 उपभोक्ता एवं गरियाबंद (ग्रामीण) वितरण केन्द्र अंतर्गत 83 ग्राम के 11839 उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान की जा रही है। नये वितरण केन्द्र प्रारंभ होने से 54 ग्रामों के 5936 उपभोक्ताओं सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इससे बिल सुधार, नये कनेक्शन संबंधी आवेदनांे पर कार्यवाही तथा बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण में तेजी आयेगी। तकनीकी कर्मचारियों की ज्यादा संख्या में उपलब्ध और वाहन की सुविधा होने से विद्युत व्यवधान दूर करने में आसानी होगी।
 नए वितरण केन्द्र कार्यालय के अंतर्गत 20 किमी. 33 केव्ही लाईन, 182 किमी. 11 केव्ही लाईन, 337 किमी. एल.टी. लाईन आयेंगे। इसके साथ ही 2 नग 33/11 केव्ही उपकेन्द्र रसेला एवं पीपरछेड़ी आयेगें। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इस नए वितरण केन्द्र कार्यालयों में शीघ्र ही बिजली बिल संग्रहण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। इसके साथ ही कनिष्ठ अभियंता, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तथा तकनीकी कर्मचारियों की पदस्थापना से सुचारु रुप से निष्पादन कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा। नये आफिस खुलने से आम उपभोक्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है। नजदीक में ही नए विद्युत कार्यालय खुलने से लोगों को विद्युत संबंधी कार्यों में सुगमता होगी और बिल सुधार, नये कनेक्शन संबंधी आवेदनों पर कार्यवाही तथा निराकरण में तेजी आयेगी। तकनीकी कर्मचारियों की ज्यादा संख्या में उपलब्धता और वाहन की सुविधा होने से विद्युत व्यवधान दूर करने में आसानी होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57