रेलवे (एनएफ़ रेलवे) ने असम के गुवाहाटी में 21 और सिल्चर के पास स्थित बदरपुर में 20 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराये।

रेलवे (एनएफ़ रेलवे) ने असम के गुवाहाटी में 21 और सिल्चर के पास स्थित बदरपुर में 20 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराये

इससे पहले इस सप्ताह रेलवे ने गुजरात राज्य सरकार की मांग पर साबरमती और चंडलोडिया में 19 आइसोलेशन कोच तैनात किए

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पालघर में 378 बिस्तरों वाले 21 आइसोलेशन कोच तथा जबलपुर में 70 बिस्तरों वाले 5 कोविड देखभाल कोच पहले ही तैनात कर दिये गए

अब तक देश के विभिन्न भागों में 17 स्टेशनों पर 298 आइसोलेशन कोच तैनात किए जा चुके हैं जिनकी कुल बिस्तर क्षमता लगभग 4700 है

भारतीय रेलवे द्वारा अब तक 4400 से अधिक कोविड देखभाल कोच तैयार किए गए, जिनमें 70,000 आइसोलेशन बिस्तर उपलब्ध हैं

रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खानपान सुविधा तथा स्वच्छता पर सेवाएं लेने वाले मरीजों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है

कोविड महामारी से जारी भारत के संघर्ष में रेल मंत्रालय यथासंभव और तत्परता से सहयोग कर रहा है और कदम उठा रहा है। इसमें राज्यों की मांग पर कोविड देखभाल डिब्बों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर उपलब्ध करने से लेकर मानव संसाधन और सामानों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगमतासे पहुंचाना शामिल है। भारतीय रेलवे ने अब तक 4400 रेल डिब्बों को आइसोलेशन कोच में तब्दील किया है जिनमें लगभग 70,000 आइसोलेशन बिस्तर तैयार किए गए हैं।

ताज़ा अपडेट के अनुसार असम राज्य सरकार की मांग पर रेलवे (नॉर्थ फ़्रंटियर रेलवे) ने गुवाहाटी में 21 और असम के सिल्चर के पास स्थित बदरपुर में 20 आइसोलेशन कोच सुगमता से पहुंचा दिये। इससे पूर्व इस सप्ताह की शुरुआत में ही साबरमती, चंडलोडिया और दिमापुर में भी आइसोलेशन कोच तैनात किए थे।

अब तक विभिन्न राज्यों को उनकी मांग के आधार पर कुल 298 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए गए हैं जिनकी कुल बिस्तर क्षमता 4700 से अधिक है। हाल ही में गुजरात राज्य सरकार की मांग पर रेलवे ने साबरमती में 10 और चंडलोडिया में 6 कोविड देखभाल डिब्बों को उपलब्ध कराया। नागालैंड राज्य सरकार की मांग पर रेलवे ने दीमापुर में 10 आइसोलेशन कोच तैनात किए हैं। इसके अलावा जबलपुर में उपलब्ध कराए गए 5 आइसोलेशन कोच की भी सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिनकी कुल बिस्तर क्षमता 70 है। पालघर जिला प्रशासन के साथ नियम एवं शर्तों के समझौतों के अनुरूप पालघर में भी 21 कोविड देखभाल कोच की सेवाएं शुरू हो गई हैं। राज्य स्वस्थ्य विभाग की मदद के लिए आपात स्थिति में उपयोग हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर के दो सेट भी उपलब्ध कराए गए हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तैनात किए गए कोविड देखभाल डिब्बों की ताजा स्थिति इस प्रकार है:

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

महाराष्ट्र के नंदुरबार में पिछले दो दिनों के दौरान 10 नए मरीजों को भर्ती किया गया जबकि पहले भर्ती किए गए मरीजों में से 10 को छुट्टी दे दी गई। वर्तमान समय में इस कोविड देखभाल सुविधा का 26 मरीज लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यहाँ अब तक कुल 114 मरीजों को भर्ती किया गया जिनमें से राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा 88 मरीजों को छुट्टी दी गई। रेलवे ने अजनी, इनलैंड कंटेनर डीपो में भी 11 कोविड देखभाल कोच तैनात किए हैं जिनमें से 1 कोच चिकित्सा कर्मियों और चिकित्सा सामाग्री के लिए आरक्षित है। इस सुविधा केंद्र को नागपुर नगर निगम को सौंप दिया गया है। यहाँ अब तक 9 मरीज भर्ती हुए और 6 को छुट्टी दी गई।

मध्य प्रदेश राज्य सरकार की मांग के क्रम में पश्चिमी रेलवे की रतलाम डिवीजन ने इंदौर के करीब तीही में 22 कोविड देखभाल डिब्बे उपलब्ध कराएं हैं जिनकी कुल क्षमता 320 बिस्तरों की है। यहां अब तक 19 मरीजों को भर्ती किया गया और एक मरीज को छुट्टी दी गई। भोपाल में 20 कोविड देखभाल कोच उपलब्ध कराए गए हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार यहाँ अब तक 28 संक्रमितों को दाखिल किया गया और 10 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यहां 18 मरीज इस समय भर्ती हैं। इस केंद्र में कुल 302 मरीजों को आइसोलेशन में रखा जा सकता है।

दिल्ली में भारतीय रेलवे ने राज्य सरकार की कुल 75 कोविड देखभाल डिब्बों की मांग पूरी की जिनकी कुल क्षमता 1200 बिस्‍तरों की है। इनमें से 50 रेल डिब्बे शकूरबस्ती में जबकि 25 डिब्बे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए हैं। दिल्ली कोविड देखभाल रेल कोचों में अब तक कुल 5 मरीज भर्ती हुए और इन सभी को छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में इन देखभाल डिब्बों में सभी 1200 बिस्तर इस समय उपलब्ध हैं।

उपर्युक्त राज्यों में अब तक उपलब्ध कराए गए कोविड देखभाल रेल डिब्बों में ताज़ा आंकड़ों के अनुसार कुल 177 लोगों को भर्ती किया गया जिनमें से 117 लोगों को छुट्टी दी गई। वर्तमान समय में 60 मरीज इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। असम में नॉर्थ फ़्रंटियर रेलवे द्वारा असम के गुवाहाटी और बदरपुर में हाल ही में उपलब्ध कराये गए कोविड देखभाल डिब्बों को मिलकर सबसे रेल आइसोलेशन सेंटर में लगभग 4700 बिस्तर उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से अब तक कोविड देखभाल डिब्बों की मांग नहीं आई थी, इसके बावजूद रेलवे ने फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में प्रत्येक स्थान पर 10-10 डिब्बे पहले से ही उपलब्ध करा दिये हैं। इन 50 कोविड देखभाल डिब्‍बों की कुल क्षमता 800 बिस्तरों की है