Advertisement

मैनपुर के सहायक शिक्षक करेंगे 4 जनवरी को विधानसभा घेराव

मैनपुर के सहायक शिक्षक करेंगे 4 जनवरी को विधानसभा घेराव

सहायक शिक्षक फेडरेशन मैनपुर ने सौपा बीईओ को ज्ञापन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश खबर/केशरी कुमार साहू/अमलीपदर,छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर 02 जनवरी को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई मैनपुर के तत्वाधान में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर को लिखित ज्ञापन देते हुए अवगत कराया है कि वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर आगामी 4 जनवरी 2023 को रायपुर में एक दिवसीय विधानसभा घेराव प्रदर्शन में मैनपुर ब्लॉक के समस्त सहायक शिक्षक संवर्ग शामिल होगें!सहायक शिक्षकों ने बताया कि गत वर्ष 2021 में वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर लम्बे समय तक आंदोलन किया गया था!जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर तीन महीने वाली कमेटी गठित करने के कारण स्थगित कर दिया गया था,कि वेतन विसंगति दूर हो जायेगी!लेकिन उसके बावजूद तीन महीने बीत जानें के बाद भी आज पर्यंत सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर नही किया जा सका है!जिससे कारण सहायक शिक्षक संवर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है!आक्रोशित सहायक शिक्षकों ने कहा कि अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति को लेकर लामबंद हैं!जिसके लिए आगामी 4 जनवरी को विधानसभा घेराव में बढ़ चढकर हिस्सा लेगें!इस मौके पर ज्ञापन देने ब्लॉक अध्यक्ष उमेश श्रीवास ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पटेल,जिला पदाधिकारी अनिल अवस्थी,श्री गणेश दूर्गा,शेख इमामुद्दीन खानमहिला मोर्चा से श्रीमती सरोज सेन,नीरा धुव सुनील अवस्थी,मुकेश सिन्हा सतीश वर्मा,उत्तम प्रधान नीलाम्बर जगत,वेदमल भाठी, लक्ष्मीकांत दूबे,सुरेन्द्र पटेल, सहित बडी़ संख्या में सहायक शिक्षक एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57