Advertisement

खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य लंगर

खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य लंगर
लुधियाना से आए गतका ग्रुप ने शस्त्रों दिखाया करतब

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की प्रकाश उत्सव पर्व पर आज स्थानीय गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया तो वहीं पंजाब प्रांत के लुधियाना से आये गतका ग्रुप ने शस्त्र विद्या कला का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया लोगों ने इस शास्त्र कौशल को भूरी भूरी प्रशंसा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार आज खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह साहेब जी के 356 वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बिश्रामपुर से दोपहर 4 बजे अरदास के साथ कई आयोजन प्रारंभ हुई , गुरु ग्रंथ साहिब जी की सजी पालकी की अगुवाई खालसा रूप में सजे पंज प्यारे क्रमशः भाई आनंद दीप सिंह , प्रिंसराज सिंह , यशदीप सिंह ,गुरदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह ने की , निशान साहेब थामने की सेवा परमजीत सिंह व निन्दर सिंह ने की ।तो वही पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर से आये खालसा गतका ग्रुप ने विभिन्न शस्त्रों की विस्तृत कलाबाजी विद्या का प्रदर्शन करते हुए समूह साध संगत को अपना जौहर दिखाया । अरदास समाप्ति के पश्चात गुरु का भव्य लंगर चलाया गया । प्रकाश उत्सव , अम्बिकापुर के रागी जत्थे द्वारा किया गया शबद कीर्तन 
गुरु गोबिंद सिंह साहेब जी का 356 वां प्रकाश धूम धाम से आयोजन संपन्न हुआ। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार रणबीर सिंह भामरा ने बताया कि गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गत 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक कड़ाके की ठंड में समूह साध संगत ने प्रभात फेरी निकालकर कीर्तन व पाठ की सेवा की , गुरुपर्व मनाने हेतु मंगलवार को गुरुद्वारे में अखंड पाठ प्रारम्भ किया गया , अखंड पाठ की समाप्ति प्रातः 11 बजे हुई , इसके बाद अम्बिकापुर के रागी जत्थे भाई देवेंदर सिंह व साथी द्वारा गुरबाणी शबद कीर्तन किया गया , अरदास समाप्ति पश्चात गुरु का अटूट लंगर का भागी आयोजन किया गया। ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47