Advertisement

ग्राम तेजपुर में एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

ग्राम तेजपुर में एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

ढाई सौ से अधिक लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर-आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र द्वारा ग्राम तेजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार अनुसार एस ई सी एल विश्रामपुर द्वारा मनाये जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र के क्षेत्रिय महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना के निर्देशानुसार ग्राम तेजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का आयोजन ग्राम तेजपुर के सरपंच राजेन्द्र खलखो के अनुरोध पर किया गया । शिविर में केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर के सीएमओ ,डॉ वी एन सिंह नेत्र चिकित्सक , डॉ अशोक कुमार एवम डॉ निरंजन तथा पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी।ग्राम तेजपुर में किये गए इस शिविर में 287 ग्रामवासियों ने शिविर का लाभ उठाया इनमे से मुख्यतः सर्दी खांसी, त्वचा, आंख से संबंधित मरीज पाये गए। यहाँ के बच्चों में दांतों से संबंधित बीमारी भी पाई गई । इन मरीजों को निःशुल्क दवाई भी दी गई । शिविर में ग्रामवासियों को निःशुल्क डिजिटल थर्मामीटर का वितरण भी किया गया । एसईसीएल द्वारा किये गए इस स्वास्थ्य शिविर के लिए ग्रामवासियों ने खुशी व्यक्त किया ।सरपंच राजेन्द्र खलखो , ग्राम तेजपुर ने एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र का आभार जताया। शिविर के सफल आयोजन में क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ वी एन सिंह की टीम, सतीष वर्मा नोडल ऑफिसर सी एस आर एवम आर के शर्मा मुख्य प्रबंधक कार्मिक का सहयोग रहा ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47