Advertisement

अपनी क्षमता के अनुरूप पूर्णता हासिल करने की हो कोशिश- सिंहदेव

अपनी क्षमता के अनुरूप पूर्णता हासिल करने की हो कोशिश- सिंहदेव

मल्टी परपज हाई स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर 10 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव की मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा कि जीवन में जो भी हासिल करना चाहते हैं वह सबसे ज्यादा निर्भर अपने कर्म पर होता है इसलिए अपनी क्षमता के अनुरूप पूर्णता को हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करें। जीवन में जो भी कार्य करें उसमें सभी के समावेश के साथ ही अपनी योगदान की पूरी गुंजाईश हो। उन्होंने कहा कि 1934 में एडवर्ड हाई स्कूल के नाम से स्थापित यह स्कूल अब बहुत आगे बढ़ चुका है और ऊचाईंयों को छूने लगा है। इस स्कूल ने शिक्षा, खेल या अन्य क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। इस स्कूल में सर्वाधिक विद्यार्थियों की संख्या है तथा उनके भविष्य को संवारने का काम किया जा रहा है और यह काम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि विगत कई दशकों से संभाग का यह स्कूल बेहतर परिणाम देते आ रहा है। इस स्कूल के विद्यार्थी अनेक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर नाम रौशन किया है। भविष्य में भी यहां के विद्यार्थी इसी प्रकार नाम रौशन करते रहेंगे।
स्कूल के प्राचार्य केके राय ने वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया और विगत वर्ष में स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, पार्षद द्वितेन्द्र मिश्रा, श्रीमती संध्या रवानी, श्रीमती शमा परवीन, सतीश बारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57