
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
नड्डा 12 जनवरी को त्रिपुरा आएंगे, भाजपा की ‘जन विश्वास यात्रा’ में हिस्सा लेंगे : मुख्यमंत्री साहा
नड्डा 12 जनवरी को त्रिपुरा आएंगे, भाजपा की ‘जन विश्वास यात्रा’ में हिस्सा लेंगे : मुख्यमंत्री साहा
अगरतला, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘जन विश्वास यात्रा’ को अभी तक ‘बेहद शानदार प्रतिक्रिया’ मिली है।.
उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 जनवरी को त्रिपुरा आएंगे और पार्टी की आठ दिनों की इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांच जनवरी को अगरतला में ‘जन विश्वास यात्रा’ की शुरुआत की थी।.