
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 57वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश को प्रेरित करती है।.
शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश को प्रेरित करती है। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ के ओजस्वी नारे से देश के किसानों और जवानों का मनोबल बढ़ाया। ऐसे अद्वितीय व्यक्तित्व को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।’’.










