Advertisement

मुख्यमंत्री 15 जनवरी को बालोद, बलौदाबाजार जिले के दौरे पर

रायपुर : मुख्यमंत्री 15 जनवरी को बालोद, बलौदाबाजार जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 जनवरी को बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल सुबह 11.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 12 बजे बालोद जिले के विकासखण्ड गुंडरदेही के ग्राम कलंगपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रान्तीय महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1.10 बजे कलंगपुर से हेलकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड सिमगा के ग्राम खपरीडीह पहुंचेंगे और वहां हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात् ग्राम खपरीडीह से प्रस्थान कर दोपहर 3.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री बघेल शाम 6 बजे रायपुर स्थित होटल सायाजी में आउटलुक के कार्यक्रम ‘‘स्पीकआउट रिमैजिनिंग छत्तीसगढ़’’ और 7.15 बजे विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो एक्स्पो 2023 में शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57