Advertisement

अलर्ट : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में हल्की से तेज बारिश

अलर्ट : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में हल्की से तेज बारिश

मौसम विभाग का अनुमान : अधिकतम तापमान में आाएगी गिरावट

रायपुर . छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है जबकि पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का असर हैञ मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में पिछले 2-3 दिनों हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। अचानक बदले मौसम के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान देश के 15 से ज्यादा राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कहीं कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
मॉनसून की बारिश सामान्य
देश में इस बार मॉनसून की बारिश सामान्य होगी जो एक अच्छी खबर है। केरल में मॉनसून अपने सामान्य समय पर यानी एक जून के करीब पहुंच जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान की मानें तो केरल में मॉनसून का अपने सामान्य समय पर इस साल दस्तक होगा। स्काईमेट वेदर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के ऊपर बना हुआ है। ईरान के पूर्वी हिस्सों में भी एक और पश्चिमी विक्षोभ है। पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47