Advertisement

अम्बिकापुर : अवैध अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन  कर मरीजो को चढ़ाया जा रहा था ग्लूकोज प्रशासन ने छापामार कर अस्पताल की सील लगाया 50

अम्बिकापुर 08 मई 2021 क्लिनिक के साथ  एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से अस्पताल संचालित कर  मरीजो को  खाट में लिटा कर   बॉटल चढ़ाया जा रहा था जिस पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए क्लिनिक  को सील कर अस्पताल संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम प्रदीप साहू  के नेतृत्व में  राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के सरगवां स्थित आधुनिक क्लिनिक में दबिश देकर निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि क्लिनिक संचालक द्वारा  यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रमाण पत्र के आधार पर क्लिनिक के साथ अस्पताल का संचालन कर रहा था।क्लिनिक एवं अस्पताल में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के करीब 100 लोग मौजूद थे। क्लिनिक के एक कमरे में खाट के बेड में मरीजो को भर्ती कर दीवार के सहारे बॉटल भी  चढ़ाया जा रहा था। अवैध रूप से अस्पताल चलाने तथा कोरोना  गाईडलाइंस  का अनुपालनन  नही करने पर टीम द्वारा  क्लिनिक को सील कर संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57