Advertisement

सुबह खाली पेट अंडा खाना सेहत के लिए है कितना सही? जानें नाश्ते में इसे खाने का फायदा और सही तरीका

आपने कितने लोगों को नाश्ते में अंडा खाते हुए देखा होगा। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि इस तरह खाली पेट नाश्ते में इसे खाना कितना सही है? नहीं न, बहुत से लोग इसे बारे में नहीं सोचते हैं। दरअसल, अंडा हाई प्रोटीन और लो कैलोरी वाला फूड है जिसे नाश्ते में खाना, दिन भर के लिए एनर्जी देने वाला हो सकता है। इसके अलावा ये वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। पर सवाल यही है कि क्या खाली पेट अंडे का सेवन (Egg at empty stomach) सही है? जानते हैं।

सुबह खाली पेट अंडा खाने से क्या होता-Is it good to eat egg in empty stomach

एक अंडे में 80-100 कैलोरी तक हो सकता है। साथ ही इसमें कुछ अमीनो एसिड होते हैं जो कि शरीर के रखरखाव के लिए खास प्रोटीन देते हैं। जब आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन तंत्र तेजी से काम करता है। दूसरा  अंडे में मोनो और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करते हैं जिससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुबह खाली पेट अंडा खाने के फायदे -benefits of eating egg on empty stomach in hindi

1. ओमेगा-3 से भरपूर

अंडे ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड खून में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है। इससे ये हार्ट हेल्दी फूड बन जाता जिसे खाली पेट खाना फायदेमंद हो सकता है।

2. आंखों की रोशनी बढ़ाता है

अंडे में दो आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं – ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन। ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा, अंडे कम उम्र में मोतियाबिंद की समस्या से बचा सकते हैं।

3. ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

ये आपके मस्तिष्क को स्वास्थ्य को रखने में मदद करते हैं। अंडे में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो आपके दिमाग की कार्यप्रणाली में मदद करते हैं। ये आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं, तंत्रिका तंत्र और दिमागी कामकाज को बेहतर बनाते हैं।

नाश्ते में खाएं 2 उबले अंडे

नाश्ते में कोशिश करें कि अंडे को जितना हो सके उतना सादा रखें। ज्यादा तेल मसाले वाली रेसिपी से बचें। इसलिए नाश्ते में 2 उबले अंडे खाएं। ये आपके पाचन तंत्र और शरीर की तमाम गतिविधियों को तेज करने में मदद करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47