Advertisement

23 साल की टीचर को अपने नाबालिग स्टूडेंट से हुआ प्यार; दोनों हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रेम प्रसंग का एक अजब-गजब मामला सामने आया है. जिसे जान और सुनकर सब हैरान हैं. यहां ट्यूशन पढ़ाने वाली 23 साल की टीचर का अपने 16 साल के स्टूडेंट पर ही दिल आ गया. छात्र नाबालिग है. इतना ही नहीं, टीचर स्टूडेंट को लेकर फरार भी हो गई. परिजनों ने महिला पर अपहरण का आरोप लगाया है.

दरअसल, पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-123 में स्थित उन्नति विहार कॉलोनी का है. यहां के रहने वाले विजय शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके 16 साल के बेटे को ट्यूशन पढ़ाने वाली 23 साल महिला ने उसका अपहरण कर लिया है. छात्र के पिता ने इसे लेकर महिला टीचर के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मामले को लेकर सेक्टर-113 के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 16 वर्षीय बेटा उसी कॉलोनी में रहने वाली आयशा के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था. तब से दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है और न ही कोई लोकेशन मिल रही है.

पिता का आरोप है कि टीचर ने उनके बेटे का अपहरण करके फरार हो गए है. पीड़ित का कहना है कि पुलिस को पता चला कि महिला छात्र को पसंद करने लगी थी. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश में लगी हुई है. थाना प्रभारी के मुताबिक जांच में सामने आया कि टीचर के अपने ही छात्र को पसंद करने लगी थी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57