Advertisement

OMG! प्रदेश में हैरान करने वाला केस, अंगड़ाई लेते वक़्त बॉडी बिल्डर की मौत

चंडीगढ़. देश में वर्कआउट करते हुए या साधारण गतिविधियों के दौरान मौत की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है. चंडीगढ के डडू माजरा में एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया है, जहां अंगड़ाई लेते हुए एक 33 साल के युवा बॉडी बिल्डर की मौत (Bodybuilder Died) हो गई. युवक की पहचान राम राणा के रूप में हुई है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जानकारी के मुताबिक, राम राणा अपने दोस्तों के साथ खड़े थे और उनसे बातचीत कर रहे थे. इस दौरान वह अंगड़ाई लेने लगे, इस दौरान उसकी दोनों बाजुएं पीछे की ओर मुड़ गईं और वह जमीन पर गिर गए. उनके दोस्तों ने सोचा कि वह शायद स्ट्रेचिंग कर रहे हैं. हालांकि जमीन पर गिरने के बाद उनकी जब जुबान भी बंद हो गई और वह किसी बात का जवाब नहीं दे रहे थे तो उनके दोस्त उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 16 जीएमएसएच अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

राम राणा के परिजनों ने बताया कि उसे किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी. वह स्वस्थ थे और रोजाना जिम में एक्सरसाइज करने जाते थे. किसी भी तरह की बुरी लत उसमें नहीं थी. नशों से दूर रहता था और बाहर भी खाना खाने से परहेज करता था. राम राणा के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 11 और 3 साल है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57