Advertisement

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री आरंग क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों में हुए शामिल

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री आरंग क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों में हुए शामिल
नगरीय प्रशासन
स्कूल में सुविधाओं के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा
रायपुर 16 जनवरी 2023
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान आरंग क्षेत्र के ग्रामों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। डॉ. डहरिया मंदिर हसौद में शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में और सुविधाओं के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा भी की डॉ. डहरिया स्कूल के वार्षिक समारोह के बाद ग्राम बेनीडीह में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
मंत्री डॉ डहरिया ने मंदिर हसौद में स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के स्कूल शुरू किए गए हैं। इन स्कूलों में गरीबों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का अवसर मिलेगा और वे भी अपना भविष्य संवार सकेंगे। गरीबों के बच्चे पैसों के अभाव के चलते अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में नहीं पढ़ सकते हैं परन्तु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अब स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर अब गरीबों के बच्चों को भी निशुल्क अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का अवसर प्रदान किया है। मंत्री डॉ डहरिया ने मातृसदन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम स्कूल मंदिर हसौद में साईकिल स्टेंड हेतु 4 लाख रुपए और भोजन कक्ष के लिए 6 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। डॉ डहरिया ने वार्षिकोत्सव पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष शाला विकास समिति श्री शोभित साहू एवं समिति के सदस्य, क्षेत्रीय पंचायत जनप्रतिनिधि, अभिभावक, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57