Advertisement

‘मुझे मेरी पत्नी से बचाओ साहब, महंगे गिफ्ट न देने पर बीवी करती है टॉर्चर…’, थाने पहुंचे पति ने लगाई गुहार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है. पति का आरोप है कि उसकी बीवी उससे महंगे गिफ्ट मांगती है. डिमांड ना पूरी होने पर मानसिक रूप से टॉर्चर करती है.

दरअसल पूरा मामला राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र का है. यहां के रहने वाले जितेंद्र नाम के शख्स ने बताया कि मेरी पत्नी सोनम कभी लग्जरी कार खरीदने को कहती है तो, कभी पैसे मांगती रहती है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जितेंद्र नहीं बताया कि हद तो तब हो गई जब उसने मेरी मां का घर अपने नाम करने को कह दिया. जब मैंने उसकी डिमांड पूरी नहीं की तो वह मुझे मानसिक रूप से टॉर्चर करने लगी.

पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे तलाक देने की धमकी दी है. मामले को लेकर पीड़ित पति ने आशियाना थाना क्षेत्र पहुंचकर पत्नी की सारी करतूत पुलिस के सामने बयां की है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि जीतेन्द्र सिंह को सोनम नाम की लड़की से फेसबुक से प्यार हुआ था. फिर शादी भी हो गई. शादी के बाद पहले तो पत्नी ने परिवार से अलग रहने की जिद की. जब अलग रहने लगे तो उसकी डिमांड और बढ़ गई.

पति का आरोप है पत्नी महंगे गिफ्ट और लगज़री कार और मकान की डिमांड करने लगी और मांगे पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगी. साथ ही पत्नी के परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57