Advertisement

Actress Bollywood Debue: साल 2023 में ये हसीनाए लगाने वाली हैं बड़े पर्दे पर आग, डेब्यू कर अपने हुस्न की गिराएंगी बिजलियां

नई दिल्ली। हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड में डेब्यू करता ही हैं, कुछ अपनी फिल्म के पहले ही फेमस हो जाते हैं, तो कुछ अपनी फिल्मों के आने के बाद लोगों के दिल में जगह बनाते हैं, इस साल भी कुछ अभिनेत्रियां हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं लेकिन अपने डेब्यू के पहले ही कुछ ना कुछ करके फेमस होती जा रही हैं, किसी ने छोटी उम्र में ही टीवी की दुनिया से अपना नाम कमाया हैं तो किसी ने अपने लुक की वजह से अपनी पहचान बनाई हैं, तो कुछ स्टार किड होने की वजह से सुर्खियों के समंदर में गोते लगाते रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनको आप जानते तो होंगे लेकिन उन्होंने अभी तक कोई भी फिल्म नहीं की हैं लेकिन अब वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। ऐसी 9 एक्ट्रेस हैं जो कि बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं-

सुहाना खान-

बॉलीवुड के किंग खान की लाडली सुहाना खान भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं, उनकी फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट करने वाली हैं। फिल्म का नाम “The Archies” हैं। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट का अभी कोई भी एलान नहीं किया गया हैं लेकिन ऐसी उम्मीद लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

शहनाज गिल-

पंजाबी सिंगर, और पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं । एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 से अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं, एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है।

पलक तिवारी-

बिजली गर्ल के नाम से मशहूर पलक तिवारी ने भी बिजली-बिजली गाने से लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई हैं, पलक तिवारी की मां श्वेवता तिवारी भी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। पलक तिवारी भी सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शनाया कपूर-

अपनी दिलकश अदाओं की वजह से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शनाया ईरानी भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस फिल्म “Bedhadak” में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान है।

खुशी कपूर-

बॉलीवुड के शानदार डायरेक्ट की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूरी की छोटी बहन खुशी कपूरी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। एक्ट्रेस भी फिल्म “The Archies” में नजर आने वाली हैं, जो कि जोया अख्तर डायरेक्ट की है।

पश्मीना रोशन-

ऋतिक रोशन की कजिन बहन पश्मीना रोशन अपनी खूबसूरती के लिए काफी जानी जाती हैं, साथ ही उनका बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वाय कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें भी काफी जोरो शोरो से चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस खबर को लेकर अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई हैं। वहीं एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म “इश्क विश्क रिबाउंड” से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है।

नूपुर सेनन- 

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन भी काफी चर्चा में रहती हैं। नूपुर अक्षय कुमार के साथ एक गाने में भी नजर आ चुकी हैं। अब एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। “नूरानी चेहरा” नाम की फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57