Advertisement

Rahul Gandhi: होशियारपुर में राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस, RSS-BJP पर जमकर बोला हमला

नई दिल्ली। राहुल गांधी निरुत्साहित हो चुके कांग्रेस नेताओं को उत्साहित करने के लिए इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल वर्तमान में पंजाब में हैं। जहां वे अब तक कई जनपदों का दौरा कर चुके हैं। इस बीच आज वे अपने काफिले को लेकर होशियारपुर पहुंचे। जहां उनकी सुरक्षा में चूक का मामला भी आया। दरअसल, यात्रा के दौरान एक युवक उन्हें अपनी आगोश में लपेटने के लिए इस कदर उतारू हो गया कि उसने निर्धारित सुरक्षा घेरे का भी उल्लंघन किया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने उस युवक को राहुल के पास जान से रोक दिया। उधर कांग्रेस ने इस प्रसंग को सुरक्षा का चूक बताने से खारिज कर दिया है। यहां तक खुद राहुल ने दो टूक कह दिया कि इस प्रसंग को सुरक्षा में चूक बताना मुनासिब नहीं रहेगा। बहुधा उत्साह में ऐसा होता है।

 

इसे सुरक्षा के चूक के आईने से देखना उचित नहीं रहेगा। बता दें कि इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पहला रिएक्शन है। ध्यान रहे, इससे पहले हुगली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी चूक का मामला प्रकाश में आया था। जब एक युवक उन्हें माला पहनाने के लिए सुरक्षा घेरे का भी उल्लंघन कर दिया था। हालांकि, पीएम मोदी ने उस युवक के स्नेह को स्वीकार किया था। बाद में उस युवक के द्वारा दिए गए माला को फोरेंसिक साइंस लैब में जांच के लिए भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में कई बीजेपी नेताओं आगे कर इस प्रसंग को सुरक्षा के चूक के चश्मे से देखने से मना कर दिया था। इस बीच आज कुछ ऐसी ही स्थिति राहुल गांधी के साथ भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देखने को मिली। वहीं, राहुल ने होशियारपुर में प्रेस कांफ्रेंस भी किया। आइए, जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

 

आपको बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रहे। राहुल ने केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज बीजेपी के शासनकाल में भय का माहौल है। लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा चुकी हे। साथ ही सुरक्षात्मक चुनौतियां भी हमारे समक्ष मुंह बाए खड़ी हुई हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

इस बीच राहुल गांधी ने पंजाब के स्थानीय मुद्दों को लेकर परोक्ष रूप से आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने पंजाब की अस्मिता पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने पंजाब में जारी ड्रग्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों से स्नेह रखता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे पंजाब के लोगों से बहुत प्रेम है।

(यहां देखिए प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो)

 

आपको बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी पर शिरोमणि अकाली की प्रमुख हरसिमरत कौर बादल ने भी निशाना साधा था। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगे का जिक्र कर राहुल को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सर्वप्रथम अपने पूर्वजों के कृत्यों को लेकर माफी मांगनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से मोदी सरकार के विरोध में राजनीतिक माहौल जन्म देने की दिशा में यह यात्रा निकाल कर रहे हैं। अब ऐसे में यह देखना होगा कि आगामी दिनों में यह यात्रा कांग्रेस के लिए कितनी हितकारी साबित होती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47