Advertisement

CG News: 3 लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में फंसा, वन विभाग ने ली राहत की सांस

मनेंद्रगढ़। CG News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ वन मंडल में पिछले कई महीने से लोगों पर हमला करने कर उनकी जान लेने वाले आदमखोर तेंदुआ को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वहीं तेंदुआ है जो बस्ती में घुस कर हमला कर रहा है यो कोई और।

CG News: जानकारी के अनुसार वन अमले ने भरतपुर के नौड़िया गांव में एक तेंदुए को पकड़ा है। ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांध पिंजरे में रखा गया था। बीती रात मुर्गा खाने आया आदमखोर तेंदुआ फंस गया। तेंदुआ कानन पेंडारी बिलासपुर भेजा जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

CG News: बताया जा रहा है कि आदमखोर बताए जा रहे इस मादा तेंदुए ने लोगों पर हमला करने के बाद उनका मांस नहीं खाया। माना जा रहा है कि अपने बच्चों की सुरक्षा के कारण तेंदुए ने हमला किया होगा। अभी ये भी तय नहीं है कि इसी तेंदुए ने हमला किया है, क्योंकि जिस महिला पर पहला हमला हुआ, उस महिला ने लकड़बग्घे की तस्वीर देखने के बाद कहा कि इसी ने हमला किया था, तेंदुए ने नहीं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57