Advertisement

भेंट-मुलाकात अभियान: सीएम बघेल पहुंचे ग्राम बेलपान

रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर जिले के तख्तपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान पहुँच गए है।

मुख्यमंत्री के साथ संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह भी बेलपान पहुंची है।

यहां हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री  निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी, बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान किया था।

बघेल ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों का अवलोकन किया। बेलपान में तेजी से आकार ले रहे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रीपा परिसर में पीपल के पौधे भी लगाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 1.55 बजे ग्राम खैरी पहुंचेंगे और 2.35 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

वे ग्राम खैरी से अपरान्ह् 4.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर विधानसभा तख्तपुर अंतर्गत ग्राम खपरी पहुंचेंगे और वहां शाम 6.30 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 18 जनवरी को रात्रि विश्राम ग्राम खपरी में करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57