Advertisement

ब्यूटीफुल स्किन के लिए घरेलु नुश्खे

चमकती और निखरी त्वचा पाना हर महिला का सपना होता है। इसके लिए महिलायें महँगे ब्यूटी सलूनों से लेकर अनेक जतन करती हैं  लेकिन इसके बाबजूद मनचाहे परिणाम न मिलने पर कई बार निराशा ही हाथ लगती है। आप इन घरेलू उपायों से घर बैठे मनचाही त्वचा प्राप्त कर सकती हैं।

1.एक-दो गेंदे के फूलों में दही, चंदन का पाउडर मिलाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को  ऑयल  फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। यह काॅम्बिनेशन स्किन के लिए असरदार है।

2.शहद और दही में कुछ बूँदे   रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगा कर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। सादे पाने से धो लें। यह स्किन को साॅफ्ट बनाएगा और उसे पूरी तरह माॅइश्चराइज भी करेगा। टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर चमक लौट आएगी।3.गुनगुने दूध में चोकर डाल कर रखें। नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। रेगुलर लगाने पर काॅम्पलेक्शन अच्छा हो जाएगा।4.ताजे और कच्चे एवोकैडो पल्प में एलोवेरा जैल मिला कर पैक बनाएं। चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकैडो में 20 तरह के विटामिन व मिनरल और एंटी  ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे स्किन के एजिंग साइन भी दूर होने लगते हैं।

5. मुलतानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के ऑयल्स  ग्लैंड्स कंट्रोल होते हैं। चेहरा रूखा और मुरझाया नहीं दिखता।

6. ऑयली  स्किन के लिए 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल को पानी में कुछ देर भिगो कर रखें और पेस्ट बनाएं। इसमें मैश किया टमाटर मिलाएं। चेहरे पर लगा कर इसे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

7.खीरा और पका हुआ पपीता मैश करें। इसे दही में मिलाएं। नीबू का रस डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। टैनिंग दूर होती है।8. 2 छोटे चम्मच चोकर, 1 छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, शहद, दही, अंडे का सफेट हिस्सा और रोज वाॅटर मिलाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ कर चेहरे पर लगाएं।9 ड्राई स्किन के लिए रेड वाइन, एलोवेरा जैल और मिल्क पाउडर मिक्स करें। 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें। नाॅर्मल स्किन के लिए फ्रूट फेस पैक लगाएं।

10 तरबूज, पपीता, अनार में से किसी भी एक फल को लेकर उसका रस या पल्प निकालें और उसमें स्किन टाइप के मुताबिक शहद या तीबू की रस की कुछ बुँदे  मिलाएं। इस पैक का रोज इस्तेमाल करें।

11 ऑयली  स्किन के लिएः मुलतानी मिट्टी को गुलाबजल के साथ मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

12 एक्ने प्रोन स्किनः  मुलतानी मिट्टी में चंदन का पेस्ट, रोज़ वाॅटर व नीम की सूखी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद धो लें।

13 खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेसन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। यह  खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही त्वचा सम्बन्धी समस्यायों को कम करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।  एक कटोरी में हल्दी , कच्चा दूध और बेसन डालें और इसका मिश्रण तैयार कर लें । इस मिश्रण को चेहरे पर लगा कर प्रकृतिक  बाताबरण में सूखने दें। सूखने के बाद चेहरे को ताजे साफ पानी से धो डालें। आप इसे रोजाना उपयोग में ला सकते हैं।लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य बिशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47