ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Video : चलती स्कूटी पर रोमांस : युवक-युवती ने की फिल्मी अंदाज में KISS, इंटरनेट पर छाया वीडियो…

लखनऊ। Watch Video : सोशल मीडिया पर कई बार रोमांस के वीडियो या तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन कई बार यह इतने खतरनाक ढंग से और खतरनाक जगहों पर किया जाता है कि लोग इसके लिए अपना जीवन दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही  एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक-युवती चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो राजधानी के हजरतगंज (Hazratganj) इलाके का बताया जा रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

लखनऊ स्थित हजरगंज इलका में युवक और युवती का वीडियो वायरल हुआ है. यंग कपल चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहे थे. वीडियो वायरल कपल जान को जोखिम में डालकर एक दूसरे से लिपटे हुए हैं. दोनों कपल वीडियो में बीच सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. जबकि यंग कपल को ऐसा करते देखने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने नहीं रोका है. लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसके बाद लखनऊ पुलिस एक्शन में आई।

वायरल वीडियो में लड़का स्कूटी चला रहा है. जबकि यंग कपल बिल्कुल फिल्मी अंदाज में नजर आ रहे हैं. लड़के के साथ लड़की स्कूटी पर उसकी गोद में बैठी दिखाई दे रही है. वहीं पीछे से आ रहे, व्यक्ति ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

क्या बोली पुलिस?

युवक और युवती को चलती स्कूटी पर रोमांस करते देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह की यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है. वीडियो देख यूजर्स इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस मामले में हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “युवक द्वारा एमवी एक्ट के उल्लंघन किया गया है. पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.”

पुलिस द्वारा कार्रवाई के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार डीसीपी अपर्णा रजक कौशिक ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं. डीसीपी ने बताया है कि यंग कपल की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं. इसके अलावा रास्ते वाले इलाकों का सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहा है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!