Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए टिकट दोबारा ऑनलाइन होगा शुरू शाम चार बजे

खिलाड़ी कल शाम 4.35 को पहुंचेंगे रायपुर,दोनों टीमें होटल मेरियट में रुकेगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 21 जनवरी को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत व न्यूजीलैंड की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली है। अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए टिकट दोबारा ऑनलाइन होगा शुरू शाम चार बजे से और खिलाड़ी कल शाम 4.35 को पहुंचेंगे रायपुर,दोनों टीमें होटल मेरियट में रुकेगी। दर्शकों के मनोरंजन के लिए मैच की समाप्ति के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से जारी अधिकृत बयान में कहा गया है कि यह प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मैच है जिसका आयोजन हमारे राज्य के रायपुर शहर में हो रहा है अत: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ शासन के साथ मिलकर अपने पूर्ण प्रयास कर रहा है जिससे उक्त आयोजन को सफलतापूर्वक किया जा सके.आयोजन की सफलता के लिए उनकी ओर से सभी से सहयोग की अपेक्षा भी जतायी गई है। कुछ और विवरण में उन्होने बताया कि भारतीय टीम 19 तारीख को शाम 04:35 बजे फ्लाइट नंबर 9110 (स्पाइस जेट) से आ रही है।न्यूजीलैंड टीम की टीम भी इसी समय पहुंच रही है।
टिकट को लेकर बताया कि एक बार पुन: टिकट की विंडो पे.टी.एम. के माध्यम से आज18 जनवरी की शाम 4 बजे से ऑनलाइन खुल रहा जिससे जो भी दर्शक पहले टिकट बुक करने से चूक गए थे। वह टिकट लेकर मैच का आनंद शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ले पाएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57