छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री ने किसान सम्बोध सिंगरौल के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढिय़ा भोजन का चखा स्वाद

खाने में परोसा गया मुरकु, बिजौरी, तिवरा भाजी और चिरपोटी पताल की चटनी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खैरी में अपने भेंट मुलाकात के पहले किसान श्री सम्बोध सिंगरौल के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का किसान श्री सिंगरौल के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने सिंगरौल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढिय़ा भोजन का स्वाद चखा। सिंगरौल परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल और पालक की मिक्स भाजी, तिवरा भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, सेमी-भांटा की सब्जी, बिजौरी, मुरकु, पापड़, सलाद और विशेष रुप से चिरपोटी पताल की चटनी भी परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढिय़ा भोजन के लिए श्री सिंगरौल एवं उनके परिवार को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री सिंगरौल ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है जिस पर वे धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने 28.40 क्विंटल धान सोसायटी में बेचा है। उन्हें अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सभी किश्तें मिल गई हैं। परिवार में 5 सदस्य हैं और उनका बड़ा बेटा अतुल रँगाई-पुताई का कार्य कर परिवार के भरण पोषण में उनकी सहायता करता है। इस अवसर पर राजस्व एवँ जिले के प्रभारी श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह भी उपस्थित हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!