Advertisement

मंत्री TS सिंहदेव बोले- रमन मेरे बड़े भाई जैसे, इसलिए उन्हें मेरी चिंता, 4 साल के कार्यकाल को दिए इतने नंबर…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव राजनांदगांव प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. सिंहदेव ने कहा कि रमन मेरे बड़े भाई जैसे हैं, इसलिए उन्हें मेरी चिंता है. छोटा भाई होने के नाते हर बड़े भाई को चिंता होती है.वहीं सिंहदेव ने 4 साल की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर अपने आकलन के आधार पर 10 में से 7 अंक दिए. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है. अभी भी राज्य को 600 से ज्यादा विशेषज्ञों की जरूरत है.मंत्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार एमबीबीएस डॉक्टरों के अलावा अन्य विशेषज्ञों की भर्ती के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन निजी क्षेत्रों में प्रवास के कारण अक्सर पद खाली हो जाते हैं. जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को आईपीडी के माध्यम से 34 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, ताकि वे कम वेतन मिलने की शिकायत न करें.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके अलावा सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अगला चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. साथ ही राज्य में ईडी की कार्रवाई के संबंध में कहा कि अगर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है तो इसे उचित माना जा सकता है, लेकिन अगर राजनीतिक द्वेष के आधार पर कार्रवाई की जा रही है तो यह उचित नहीं है.

सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल का आकलन करने पर वह 10 में से 7 नंबर देंगे, फिर भी घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं. अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में नियमित करने का वादा किया गया था. इसके लिए वह पूरी तरह से जिम्मेदार थे. चुनाव से पहले सरकार के पास वादों को पूरा करने का यह आखिरी मौका होगा.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57