अम्बिकापुर : अनाथ एवं कोरोना संक्रमित अभिभावकों के बच्चो को मिलेगा आश्रय

अम्बिकापुर 08 मई 2021कोविड-19 संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चो के पुनर्वास तथा ऐसे अभिभावक जो कोरोना संक्रमण के कारण अपने शून्य से 18  से 18 वर्ष तक बच्चो का देख. भाल करने में असमर्थ है उनके  बच्चो को बाल कल्याण समिति के माध्यम से बाल देख .रेख  संस्था में आश्रय  प्रदान कर उनका प्रभावी संरक्षण किया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति मिंज ने बताया है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशनुसार  किशोर न्याय अधिनियम के  प्रावधानों के तहत  जिले में संचालित संस्थाओं के द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। अभिभावक बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमती सरिता पांडेय मोबाईल नंबर 9424257536, सदस्य श्रीमती पूर्णिमा खरे मोबाईल नंबर7747081791, सदस्य श्री अनिल इरदहा मोबाइल नंबर 8120093877 तथा सदस्य मो  इशरत सिद्दीकी मोबाईल नंबर 6267018149 से संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही आपातकालीन निःशुल्क चाइल्ड लाईंन नंबर 1098 पर भी संपर्क कर सकते हैं।