Advertisement

नगर निगमः बदले गए जोन 6 और 9 के कमिश्नर

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर ने दो जोनों के कमिश्नर का तबादला किया है। नगर निगम के जोन क्रमांक 6 में जोन कमिश्नर का जिम्मा महेंद्र पाठक को दे दिया गया है। बता दें कि इससे पहले इन्हें जोन क्रमांक 9 की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं जोन क्रमांक 6 के आयुक्त एके हालदार को पुनः निगम मुख्यालय भेज दिया गया है। बता दें कि उनपर पहले ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। अब वे स्वास्थ्य पर ही फोकस करेंगे। इसी तरह जोन क्रमांक 9 की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता संतोष पांडे को दी गई है। साथ ही केके शर्मा को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया है जो अभी तक असिस्टेंट इंजीनियर का पद निगम में संभाल रहे थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57