Advertisement

CRIME NEWS : जेल के अंदर गांजा सप्लाई करने वाली 4 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश। CRIME NEWS : आजमगढ़ के सिधारी थाना अंतर्गत इटौरा में स्थित मंडली जिला कारागार में एक ऐसा मामला सुर्खियों में बना है जहां वर्षों से पुलिस और जेल प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को गांजे की सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही थी. मामले में चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं बुर्के की आड़ में कैदियों से मिलने के बहाने उन्हें गांजे की सप्लाई किया करती थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पूछताछ के दौरान भी इन महिलाओं ने पुलिस को बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान उनसे गांजे की डिमांड कैदियों द्वारा की जाती थी, जिन्हें हम कपड़े में छुपा कर उन कैदियों तक पहुंचाते थे और उनसे पैसे मिल जाते थे. इस बार भी ऐसा ही हुआ. गांजे की सप्लाई करने के लिए महिलाएं मंडली जिला कारागार में पहुंची थीं, लेकिन पुलिस को मिली सूचना और गांजे की सप्लाई की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकन्ना नजर रखी थी.जब इन महिलाओं की गहनता से जांच की गई तो चारों महिलाओं से लगभग 4 किलो से ऊपर के गांजे की खेप बरामद की गई।

शबाना, शबनम, शहनाज और मदीना नाम की महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जेल में बंद कैदी अरमान और इस्माइल को भी इस मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा और NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57